{"_id":"616048938ebc3e0ec56f5006","slug":"power-lines-will-be-underground-in-narendranagar-harak-singh-new-tehri-news-drn392774096","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्रनगर में बिजली लाइनें होंगी अंडर ग्राउंड : हरक सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्रनगर में बिजली लाइनें होंगी अंडर ग्राउंड : हरक सिंह
विज्ञापन
नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को सम्मानित करते कृषि मंत्री सुबोध
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में पहुंचे वन एवं ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने स्कूली छात्रों की ओर से निकाले गए मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नरेंद्रनगर में शीघ्र ही विद्युत विभाग का अलग डिवीजन खोला जाएगा। साथ ही नरेंद्रनगर, ढालवाला, मुनिकीरेती में स्मार्ट सिटी के तहत विद्युत लाइनें अंडर ग्राउंड बिछाई जाएंगी। उन्होंने मेला समिति को तीन लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
मेला समिति के मुख्य संरक्षक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि युवाओं को खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए। मेला समिति के अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि मेले के तहत होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता टीमों को ट्राफी के साथ ही 51 और 31000 नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5100 दिए जाएंगे। महिला और पुरुष वर्ग के कबड्डी विजेताओं को 11000 और 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। डीएम की स्वीकृति पर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। खेल प्रतियोगिताओं के जीजीआईसी और श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल, माउंट कार्मल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन महेश गुसाईं ने किया। राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सिटी क्लब ऋषिकेश और सागर क्लब देहरादून के बीच खेला गया। इस मौके पर विनोद कुकरेती, नरेंद्र नेगी, साकेत बिजल्वाण, रोशन रतूड़ी, राजेंद्र भंडारी, वीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
जागर सम्राट प्रीतम के गीतों ने किया मंत्रमुग्ध
श्री कुंजापुरी मेले में नारैणी मेरी माता भवानी की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के जागरों की धूम रही। उन्होंने देर रात तक माता के गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को बांधे रखा। प्रीतम ने जागर के अलावा गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात रामलीला ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रीतम भरतवाण को सुनने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने अपने जागर, पंवाड़े, रमछोल और गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती की आराधना नारैणी मेरी माता भवानी से किया। प्रीतम ने ढोल को गले में डालकर शानदार जागर सुनाए। प्रीतम की टीम के साथ सुभाष पांडे तबले पर, मोंटी बांसुरी पर, महेश गंधर्व की-बोर्ड पर हरिओम शरण ने साथ दिया। युगल गीतों में भरतवाण का साथ गायिका सीमा पंगरियाल ने निभाया। राकेश, लोक गायक सुरतम भरतवाण, अनूप कुमार, अरविंद नेगी, सूरज जोशी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति भरतवाण ने किया। मेले के संरक्षक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रीतम भरतवाण और उनकी टीम को शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा राणा, एसडीएम देवेंद्र नेगी, एसएचओ प्रदीप पंत, सभासद साकेत, मनवीर नेगी और विनीता देवी आदि मौजूद थे।
सैनिटाइजर भेंट किए
नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास समिति को देहरादून सैफी वेटमेड कंपनी ने कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर की साढ़े चार हजार बोतलें भेंट कीं। कंपनी की ओर से मेजर (रिटायर्ड) भूपेंद्र सिंह और डॉ. कैलाश उनियाल ने कृषि मंत्री को सैनिटाइजर भेंट करते हुए कहा कि अभी कोरोना का खतरा बरकरार है।