{"_id":"6ae5e8c9f594eb43570013dc","slug":"postal-court-camp-on-6th-at-new-tehri-post-office-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122125-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नई टिहरी डाकघर में छह को डाक अदालत शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नई टिहरी डाकघर में छह को डाक अदालत शिविर
Sat, 31 Oct 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भारतीय डाक विभाग की ओर से छह नवंबर को डाक विभाग के मंडलीय कार्यालय नई टिहरी में मासिक स्टाफ अदालत, डाक अदालत, जीडीएस अदालत एवं पेंशन अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें संबंधित व्यक्ति ग्राहक डाक, स्पीड पोस्ट, व्यक्तिगत रूप उपस्थित होकर या विभाग ई मेल आईडी spostehri2023@ gmail. com के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। डाक अधीक्षक जीएस राणा ने लोगों और विभागीय कर्मचारियों से शिविर का लाभ उठाने को कहा है। संवाद
नुक्कड़ के माध्यम से छात्राओं ने भ्रष्टाचार उन्मूलन का संदेश दिया
नरेंद्रनगर ( टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्राओं ने खाड़ी बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार उन्मूलन व सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने नाटक की प्रस्तुति के दौरान रिश्वत देना, लेना, निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करके परीक्षा उत्तीर्ण करना आदि विषयों पर विचार रखे। प्राचार्य डॉ़ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने यह संदेश देने का प्रयास गया है। कल्पना सूरजी, आंचल राणा, रंजना नेगी, आयुषी, अनिशा, पायल बिष्ट, अंशिका बिष्ट, कल्पना असवाल, रीता, साक्षी, प्राची, काजल ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजन डॉ. संगीता बिजल्वाण,डॉ. मीना, डॉ. सीमा, डॉ. सनोवर, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. अजीत, हितेश, आशीष, रघुवीर आदि मौजूद थे। संवाद