फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Possibilities of sea plane service increased in tehri lake

देश में पहली सी प्लेन सेवा शुरू होने से टिहरी झील में भी बढ़ी संभानाएं

Sat, 31 Oct 2020 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Possibilities of sea plane service increased in tehri lake
गुजरात के साबरती रिवर फ्रंट में सी प्लेन सेवा शुरू होने से टिहरी झील में भी सी प्लेन उतरने की उम्मीद जग गई है। राज्य सरकार और केंद्रीय नागरिक उड्डयन के बीच झील में सी प्लेन उतारने के लिए कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। सी प्लेन के ईंधन पर वैट 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी करने का निर्णय सरकार के स्तर पर पहले ही लिया जा चुका है।
विज्ञापन

42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील में चिन्यालीसौड़ से लेकर पिलखी तक पर्यटन की अपार संभावनाएं है। वर्तमान में झील में करीब 100 छोटी-बड़ी बोटेें संचालित हो रही है। सैलानियों की बढ़ती तादात को देखते हुए सरकार ने झील में सी प्लेन उतारने की योजना बनाई है। इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारियों ने 2019 में झील का संयुक्त निरीक्षक कर भूमि भी चयनित की थी। टिहरी विधायक डॉ. धन सिंह नेगी का कहना कि सरकार ने टिहरी झील में सी प्लेन उतारने के लिए एमओयू कर दिया है। झील किनारे कोटी कालोनी में हेलीपैड भी बनाया जा चुका है। शासनस्तर पर तेजी से प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed