फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Polling booths should be equipped with facilities'

‘सुविधाओं से लैस हों पोलिंग बूथ’

Sat, 15 Jan 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
'Polling booths should be equipped with facilities'
नई टिहरी में अधिकारियों की बैठक लेते गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार। - फोटो : NEW TEHRI
नई टिहरी। विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर गढ़वाल मंडलायुक्त सुशील कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों, रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग और नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने को कहा। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पोलिंग पार्टियां समय से पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर मॉक पोल कर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराएं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देख सभी तैयारियां पूरी कर लें। बीएलओ को एक्टिव मोड पर रखें। ईवीएम की सुरक्षा, रात्रि विश्राम, भोजन की व्यवस्था, पोलिंग बूथ पर ही सुनिश्चित हो। पोलिंग स्टेशन पर बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था के साथ ही दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा की सभी व्यवस्था पूरी हो। उन्होंने डीडीओ सुनील कुमार सहित सभी एसडीएम, बीडीओ को निर्देश दिए कि ऐसे पोलिंग स्टेशन जो एक किमी की पैदल दूरी पर हैं उन मार्गों पर झाड़ी कटान और अन्य मरम्मत कार्य एक सप्ताह के भीतर करवा लें। आयुक्त ने कहा कि दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को बूथ तक आवागमन को महिला मंगल दलों और स्वयं सहायता समूह की सहायता भी लें।
विज्ञापन

डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव को पुलिस, राजस्व, आबकारी, खाद्य सहित संबंधित विभागों की एक संयुक्त कमेटी बनाकर जरूरी सुविधाओं को जुटाने को कहा। एसएसपी नवनीत सिंह ने चुनाव के लिए बीएसएफ, पुलिस जवानों की उपलब्धता की जानकारी दी। सीएमओ डा. संजय जैन ने बताया कि 18 प्लस आयु को प्रथम डोज 98 प्रतिशत लग चुकी है। 15-18 आयु के किशोरों को भी 92 प्रतिशत प्रथम डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीआईजी केएस नग्नयाल, सीडीओ नमामी बंसल, एडीएम रामजी शरण शर्मा, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, देवेंद्र नेगी, प्रतापनगर प्रेमलाल, कीर्तिनगर सोनिया पंत, एसई लोनिवि एनपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed