फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Police stopped the work of 35 days

35 दिन से पीएसपी का काम ठप

Thu, 20 Oct 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Thu, 20 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

टिहरी बांध परियोजना के तृतीय चरण की 1000 मेगावाट विद्युत परियोजना पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) में काम कर रहे कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी है। एचसीसी कंपनी प्रबंधन भी हड़ताली कर्मियों से वार्ता करने को तैयार नहीं है। कंपनी कर्मियों का कहना है कि जब तक नो वर्क नो पे का आदेश वापस नहीं लिया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन


पीएसपी का निर्माण कार्य वर्ष 2012 में शुरू किया गया था। 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एक हजार मेगावाट की परियोजना का निर्माण वर्ष 2016 में पूरा किया जाना था, लेकिन निर्माणदायी कंपनी की लापरवाही से परियोजना का कार्य अभी तक 45 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो पाया है। जिससे कंपनी ने अब 2018 तक का एक्सटेंशन मांगा है, जिससे परियोजना की लागत भी 2400 करोड़ से अधिक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


पिछले 35 दिनों से हड़ताल पर चल रहे कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि कंपनी कर्मचारियों का शोषण कर रही है। मृतक आश्रितों को मुआवजा देने में अनियमितता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही साइट पर एक कर्मचारी का पैर फैक्चर हो गया था, लेकिन कंपनी ने उसका इलाज करने से इनकार कर उसे हटाने का निर्णय लेने पर ही कर्मियों को हड़ताल करनी पड़ी। अब कंपनी ने नो वर्क नो पे का आदेश जारी किया है। जब तक यह आदेश वापस नहीं लिया जाता है, आंदोलन जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed