{"_id":"673b4278e8afccdd0d0ddd3c","slug":"police-seized-five-bikes-for-violating-rules-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109749-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नियमाें का उल्लंघन करने पर पुलिस ने पांच बाइक की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नियमाें का उल्लंघन करने पर पुलिस ने पांच बाइक की सीज
Mon, 18 Nov 2024 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 18 Nov 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने पांच बाइक सीज कर दी है। बढ़ते वाहन हादसों और ओवर लोडिंग को रोकने के लिए पुलिस की ओर से इन दिनों जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सभी थाना और चौकी प्रभारियों को ओवर लोडिंग करने, तेज रफ्तार वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालोें के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर थाना पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया गया। टीम को स्टंटबाजी कर सड़क पर करतब दिखा रहे पांच बाइक सवार मिले। मौके से ही पांचों बाइक का चालान कर उन्हें सीज कर लिया गया है।
एसएसपी का कहना है कि स्टंटबाजी के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कई युवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बाइक लेकर घर से बाहर जा रहे बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। संवाद