फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Police returned 44 thousand rupees of online fraud

पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के 44 हजार रुपये वापस कराए

Mon, 19 Jul 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Police returned 44 thousand rupees of online fraud
पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ठगे गए 44 हजार रुपये पीड़ित व्यक्ति को वापस दिलाए हैं। साइबर सेल के प्रभारी, निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित चंबा निवासी हरेंद्र राणा ने 30 मई को चंबा पुलिस थाने में तहरीर देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की सूचना दी थी, जिसके बाद यह प्रकरण पुलिस की साइबर सेल को भेजा गया। पुलिस की साइबर सेल ने एसएसपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए यस बैंक में स्थानांतरित धनराशि को रुकवा दिया था। उसके बाद ठगी गई 44 हजार रुपये की धनराशि 18 जुलाई को पीड़ित व्यक्ति के खाते में वापस करवा दी गई। उन्होंने कहा कि अनजान मैसेज से सतर्क रहें और किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी आदि शेयर न करें। यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है, तो शीघ्र नजदीकि थाना, हेलो टिहरी और साइबर सेल के टोल-फ्री नंबर 155260 पर सूचना दें। टीम में निरीक्षक उपाध्याय सहित आशीष कुमार, अजयवीर सैनी, राहुल सजवाण आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed