फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Police installed boards of no selfie zone on the banks of Tehri lake

Tehri News: टिहरी झील किनारे पुलिस ने लगाए नो सेल्फी जोन के बोर्ड

Sun, 13 Jul 2025 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 13 Jul 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Police installed boards of no selfie zone on the banks of Tehri lake
पर्यटकों से खतरनाक प्वाइंटों पर सेल्फी नहीं लेने की अपील
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी झील क्षेत्र और अन्य दर्शनीय स्थलों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन अब सतर्क हो गया है। आकस्मिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से नगर क्षेत्र के कई सेल्फी प्वाइंटों पर ‘नो सेल्फी जोन’ के बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि सेल्फी के दौरान कई बार पर्यटक असंतुलित होकर गहरी खाई या पानी में गिर जाते हैं जिससे जानमाल की हानि होती है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस उद्देश्य से नो सेल्फी जोन के बोर्ड लगाए गए हैं। डाइजर-सुरसिंगधर मार्ग पर टिहरी व्यू प्वाइंट, छमुंड व्यू प्वाइंट, भागीरथीपुरम लेक व्यू प्वाइंट, टिहरी झील किनारे डोबरा-चांठी, टिहरी बांध क्षेत्र डैम व्यू प्वाइंट में नो-सेल्फी के बोर्ड लगाकर पर्यटकों को सतर्क किया गया है कि वे जोखिम वाले किनारों या ऊंचाई वाली जगहों पर फोटो न खींचें।
विज्ञापन

बाहर से पर्यटक बड़ी संख्या में टिहरी झील, डोबरा-चांठी पुल और अन्य स्थलों पर आते हैं। इनमें से कई युवा जोखिम उठाकर ऐसे स्थानों पर सेल्फी लेते हैं जहां जरा सी चूक गंभीर दुर्घटना का कारण बन जाती है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में होने वाली किसी भी अनहोनी से बचाव कर लोगों को सतर्क करने के लिए यह प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed