फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Police could not solve the mystery of Hindolakhal murder

Tehri News: हिंडोलाखाल हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाई पुलिस

Tue, 19 Mar 2024 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Police could not solve the mystery of Hindolakhal murder
नरेंद्रनगर (टिहरी)। यहां हिंडोलाखाल में तीन दिन पहले हुए हत्या की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। नेपाली मजदूर की हत्या करने के बाद से फरार चल रहे श्रमिक का पता लगाने के लिए पुलिस अभी तक ऋषिकेश लेबर मंडी में कई श्रमिकों से पूछताछ करने के साथ ही नागनाथ पोखरी तक पहुंच चुकी है। लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पाया है। 16 मार्च की रात को हुई घटना के बाद अभी तक मृतक की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। जिससे पुलिस के लिए यह केस हल करना मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन

हिंडोलाखाल में कार पार्किंग का काम कर रहा ठेकेदार जगत 16 मार्च को ऋषिकेश लेबर मंडी से दो नेपाली मजदूर लेकर आया था। मजदूरों को वहां एक कमरा दिया गया था। 17 मार्च को सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ एक शव मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की तो पता चला कि बीती रात को दोनों मजदूरों के बीच झगड़ा हो रहा था। नेपाली मजदूर ही साथी की हत्या कर फरार हो गया। उसके बाद से पुलिस फरार मजदूर की तलाश में जुटी है। लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। थानाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि नेपाली श्रमिक की तलाश जारी है। ऋषिकेश लेबर मंडी में करीब 100 मजदूरों से पूछताछ की गई है, दर्जनों सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं। लेकिन वहां नाइट विजन कैमरा नहीं होने से भी दिक्कतें आ रही हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पता चला है कि इससे पहले दोनों चमोली जिले के नागनाथ पोखरी में काम कर रहे थे। पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया है। टीम वहां से कुछ मजदूरों को लेकर नरेंद्रनगर पहुंच रही है। उम्मीद है कि उनमें से कोई मृतक की शिनाख्त कर सकता है। मृतक का पता चलने के बाद फरार चल रहे मजदूर के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed