Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pilkhhi, Pratapnagar, and Kirtinagar CHCs will soon get X-ray technicians.

Tehri News: पिलखी, प्रतापनगर और कीर्तिनगर सीएचसी को जल्द मिलेंगे एक्सरे टेक्नीशियन

Wed, 04 Nov 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 04 Nov 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Pilkhhi, Pratapnagar, and Kirtinagar CHCs will soon get X-ray technicians.
नई टिहरी। जिले के पिलखी, प्रतापनगर और कीर्तिनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक्सरे टेक्नीशियन की कमी से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से तीनों सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियनों की तैनाती करने जा रहा है। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों को एक्सरे के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पिलखी, प्रतापनगर और कीर्तिनगर सीएचसी में लंबे समय एक्सरे टेक्नीशियन न होने से क्षेत्र के लोगों को एक्सरे के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्थानीय लोग लंबे समय से सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियनों की नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने पिलखी, प्रतापनगर, कीर्तिनगर सीएचसी के साथ जिला अस्पताल बौराड़ी में जल्द एक अतिरिक्त एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति करेगा।
विज्ञापन

सभी पदों पर एनएच के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन न होने से क्षेत्र ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर जाकर दूसरे अस्पतालों में एक्सरे करवाना पड़ता है। जिससे लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तीनों सीएचसी में एक्सरे टेक्नीशियन मिलने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही जिला अस्पताल बौराड़ी में अतिरिक्त टेक्नीशियन की तैनाती से वहां पर कार्यरत टेक्नीशियन पर काम का दबाव कम होगा और मरीजों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम के माध्यम से चार पदों पर एक्सरे टेक्नीशियनों की नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है। तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला अस्पताल को एक अतिरिक्त एक्सरे टेक्नीशियन मिलेगा। सभी पदों पर जल्द एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती हो जाएगी।
डॉ़ राम प्रकाश, सीएमओ टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed