{"_id":"64c2846fe8dc8c3ac7006b17","slug":"peoples-anger-erupted-when-the-debris-of-gadera-entered-the-houses-new-tehri-news-c-5-1-drn1031-210206-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गदेरे का मलबा घरों में घुसने पर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गदेरे का मलबा घरों में घुसने पर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
छैल गदेरे से बार-बार मलबा, बोल्डर और पानी घरों में घुसने से आक्रोशित लाटा के (डुमक तोक) में निवासरत लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने छह घंटे तक लोनिवि की जेसीबी को घनसाली-चमियाला मार्ग पर मलबा साफ नहीं करने दिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन कर्ण गांव-राजराजेश्वरी-कांगड़ा सड़क का मलबा छैल गदेरे में डाला जा रहा है। बारिश होते ही मलबा उनके घरों में घुस रहा है। बुधवार रात हुई बारिश के दौरान छैल गदेरे से मलबा और पत्थर डुमक तोक के घरों में जा घुसा। बोल्डर और मलबे से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। चार लोगों के घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 10 नाली कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। गांव की सिंचाई नहर और पेयजल योजना भी आपदा की भेंट चढ़ गई है। खतरे को देखते हुए डुमक तोक के सात आपदा प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने बृहस्पतिवार को लाटा गांव में उनके रिश्तेदारों के यहां शिफ्ट कर दिया।
एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि डुमक गांव के सात प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता राशि दे दी गई है। दो-दो राशन किट उपलब्ध करा दिए गए हैं। फिलहाल सात प्रभावित परिवारों को रिश्तेदारों के यहां लाटा गांव में शिफ्ट कर दिया गया है।