फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People swing happily on reaching the creepy road

रेंगली तोक सड़क पहुंचने पर खुशी से झूमे लोग

Thu, 22 Apr 2021 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
People swing happily on reaching the creepy road
जाखणीधार ब्लॉक में ग्राम पंचायत चाह गाडोलिया के रेंगली नामे तोक तक सड़क पहुंची तो लोग खुशी से झूम उठे। गांव के जोत सिंह रावत ने 500 मीटर सड़क का निर्माण खुद के संसाधनों से किया। सड़क निर्माण के लिए जिन काश्तकारों के खेत कटे उन्होंने भी मुआवजा नहीं लिया। सड़क का लाभ स्वाड़ी गांव के लोगों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

चाह गाडोलिया ग्राम पंचायत के रेंगली नामे तोक में आठ परिवार वर्षों से निवासरत हैं। सड़क के अभाव में उन्हें लगभग आधा किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती थी। बाजार से रसोई गैस, खाद्यन्न सामग्री गांव तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रेंगली तोक के लोग टिपरी-कांडीखाल से सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से करते आ रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर रेंगली के जोत सिंह रावत ने मोहल्ले वालों के सामने अपने संसाधनों से 500 मीटर रोड काटने का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी लोग सहमत हो गए। जिनके कुछ खेत कटे उन्होंने भी अपनी भूमि सड़क के लिए निशुल्क दी। जेसीबी की मदद से जोत सिंह ने तीन दिन के अंतर्गत 500 मीटर सड़क कटिंग का कार्य पूरा करवाया। रेंगली तक जेसीबी पहुंची, तो लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

जोत सिंह राजस्थान भीलवाड़ा में एक कंपनी चलाते हैं। चैत्र नवरात्र पर वह इन दिनों अपने गांव रेंगली आए हैं। बताया कि 500 मीटर सड़क निर्माण करने में डेढ़ लाख का खर्चा आया। बीडीसी सदस्य गुलाबी देवी रावत, उत्तम रावत, प्रमिला भंडारी, राजेश्वरी देवी, भुरंगा देवी और रामी देवी ने जोत सिंह का आभार जताया। विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सड़क बनने से स्वाड़ी गांव के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed