फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People's problems increased due to lack of water supply

पानी की आपूर्ति न होने से बढ़ी लोगों की मुसीबतें

Sat, 11 Jan 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
People's problems increased due to lack of water supply
बर्फबारी के बाद जल संस्थान और ऊर्जा निगम ने हालत के आगे घुटने टेक दिए है। पानी और विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। बर्फबारी के तीन दिन बाद भी नई टिहरी, बादशाहीथौल, चंबा, रानीचौरी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बर्फबारी ने जल संस्थान और ऊर्जा निगम के पुख्ता इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। 8 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी से बिजली के तार और पोल टूटने से जिला मुख्यालय सहित बादशाहीथौल, चंबा, रानीचौरी में विद्युत और पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ गई थी। हालांकि ऊर्जा निगम ने दूसरे दिन 9 जनवरी रात तक नई टिहरी और चंबा के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी थी, लेकिन के ब्लाक, चंबा गजा रोड क्षेत्र में तीन दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बर्फबारी के तीन दिन बाद भी जल संस्थान जिला मुख्यालय के जी ब्लाक, के, जे, एच और सी ब्लाक टाईप थ्री में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं कर पाया है। चंबा, बादशाहीथौल, रानीचौरी में भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। हालात के आगे हार मान चुके जल संस्थान ने शनिवार को नगर क्षेत्र में टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई। जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि पंप हाउस में बिजली की आपूर्ति न होने से पानी का वितरण नहीं हो पाया है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त अधिकंाश विद्युत लाइनों की मरम्मत हो चुकी है। जल संस्थान के खांडखाला पंप हाउस में आज सांय तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed