फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People of Chamba-Mussoorie fruit belt area will get water soon

चंबा-मसूरी फल पट्टी क्षेत्र के लोगों को जल्द मिलेगा पानी

Tue, 28 Jun 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
People of Chamba-Mussoorie fruit belt area will get water soon
चंबा-मसूरी फल पट्टी क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के 27 ग्राम पंचायतों के लिए बनाई जा रही चंबा-मसूरी फलपट्टी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का ट्रायल शुरू कर दिया है। अभी तक ट्रायल सफल रहने पर जल निगम ने करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई इस योजना से अगस्त से पहले जलापूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

चंबा-मसूरी फल पट्टी क्षेत्र पर्यटन हब के रूप में पहचान बना रहा है, लेकिन पानी की समस्या होने के कारण ग्रामीणों के साथ ही होटल व्यवसायियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहे उस क्षेत्र की पेयजल समस्या से निपटने के लिए वर्ष 2015-16 में सौंग नदी हटवाल गांव से सुरकंडा मंदिर तक पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत की गई थी। 41 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई इस योजना का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जल निगम ने जून प्रथम सप्ताह से ट्रायल शुरू किया है। 33 किमी पंपिंग योजना का ट्रायल पूरा करने में निगम को अभी एक माह का समय लग सकता है, जिससे उम्मीद है कि लंबे इंतजार के बाद फल पट्टी क्षेत्र के लोगों को अगस्त माह से पेयजल सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

20 हजार की आबादी को मिलेगा पानी
नई टिहरी। हटवाल गांव के सौंग नदी से बनाई गई 33 किमी पेयजल योजना से 27 ग्राम पंचायतों के 142 तोक लाभान्वित होंगे। वर्ष 2036 तक के लिए डिजायन की गई इस योजना से अभी करीब 20 हजार की आबादी को सुबह-शाम पानी मिल सकेगा। 16 घंटे की पंपिंग में 30 लाख लीटर पानी प्रतिदिन फिल्टर करने की क्षमता वाली इस योजना को वर्ष 2019 में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन आनंद चौक और बनाली के ग्रामीणों के विरोध के चलते अब काम पूरा हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा-मसूरी फलपट्टी पंपिंग पेयजल योजना का सभी कार्य पूरा हो गया है। इन दिनों योजना का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल में अभी एक माह का समय लगेगा। अगस्त माह से सुबह-शाम जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। - रविंद्र बिष्ट, सहायक अभियंता जल निगम चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed