{"_id":"6ae485a45c16d5c8cb04bd74","slug":"ghansali-mla-inspected-the-construction-work-of-chc-pikhli-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122111-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: घनसाली विधायक ने सीएचसी पिखली के निर्माण कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: घनसाली विधायक ने सीएचसी पिखली के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Fri, 30 Oct 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भवन का निरीक्षण कार्यों के बारे में जानकारी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा पर अस्पताल का निर्माण पूरा करने को कहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को सीएचसी में उच्चीकरण किए जाने के लिए शासन की ओर से 14.83 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी। चार मंजिला भवन के बनने बाद क्षेत्र के मरीजों को अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। विधायक शाह ने बताया कि सरकार के प्रयासों से पीएचसी पिलखी का सीएचसी में उच्चीकरण किया गया है।
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने विधायक को बताया कि एक वर्ष के भीतर सीएचसी का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। गत वर्ष पीएचसी के उच्चीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने के लिए घनसाली जन संघर्ष मोर्चा से जुड़े लोगों ने आंदोलन भी किया था। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल जोशी, अंबरीश नौटियाल, आशीष पंवार आदि मौजूद थे।