फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Land is a hurdle for setting up a law college in Narendranagar.

Tehri News: नरेंद्रनगर में लॉ कॉलेज बनाने के लिए जमीन का रोड़ा

Fri, 30 Oct 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 30 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Land is a hurdle for setting up a law college in Narendranagar.
नई टिहरी। नरेंद्रनगर में लॉ कालेज बनाने के लिए जमीन की तलाश पूरी नहीं हो पाई है। डागर के पास जो जमीन मिली है वह काफी ढालदार होने के कारण उसकी भूगर्भीय जांच कराई जा रही है जिससे उस जमीन की उपयोगिता को लेकर अभी संशय बना है। ढालदार जमीन भवन निर्माण के लिए उपयोगी नहीं पाई जाती है तो सीएम की यह घोषणा इस कार्यकाल में पूरी होना मुश्किल है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2024 में नरेंद्रनगर क्षेत्र में विधि संस्थान खोलने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक संस्थान की स्थापना के लिए जमीन नहीं मिलने के कारण लोगों में निराशा है। हालांकि सीएम घोषणा के कुछ समय बाद से प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी थी। कई प्रयासों के बाद तहसील प्रशासन को डागर गांव में 0.600 हेक्टेयर जमीन मिली है लेकिन तेज ढलान वाली जमीन भवन निर्माण के लिए उपयोगी नहीं बताई जाती है जिससे जमीन को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही तहसील प्रशासन में भी संशय बना है।
विज्ञापन

जमीन की उपयोगिता को लेकर सबको भूगर्भीय जांच रिपोर्ट का इंतजार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएम घोषणा में शामिल लॉ कालेज बनाने के लिए प्रशासन को जमीन तलाशने में इतना समय नहीं लेना चाहिए। क्षेत्र में लॉ कॉलेज बनने से निश्चित ही क्षेत्र के विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नरेंद्रनगर क्षेत्र में लॉ कॉलेज बनाने के लिए डागर गांव के पास जमीन मिली है। भवन निर्माण के लिए वह जमीन कितनी उपयोगी है, इसकी भूगर्भीय जांच कराई जा रही है। उसके अलावा अन्य जगह भी जमीन देखी जा रही है।
- आशीष घिल्डियाल, एसडीएम नरेंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed