{"_id":"6ae484a969becae1fb0d7af7","slug":"lakhwar-dam-affected-people-raised-the-demand-for-compensation-and-employment-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122109-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लखवाड़ बांध प्रभावितों ने मुआवजे और रोजगार देने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लखवाड़ बांध प्रभावितों ने मुआवजे और रोजगार देने की मांग उठाई
Fri, 30 Oct 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध से प्रभावित काश्तकारों और युवाओं ने लंबित मुआवजे का भुगतान, परियोजना से हटाए गए श्रमिकों की बहाली व स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई। उन्होंने जल्द मांगे पूरी न होने आंदोलन की चेतावनी दी है।
यमुना नदी पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट लखवाड़ परियोजना से प्रभावितों की लखवाड़ बांध प्रभावित काश्तकार संयुक्त संघर्ष समिति जौनपुर-जौनसार की समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह सजवाण की अध्यक्षता में बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष सजवाण ने कहा कि बांध प्रभावित काश्तकारों को अभी तक उनकी परिसंपत्तियों का पूर्ण भुगतान नहीं हो पाया है।
स्थानीय युवाओं को परियोजना में रोजगार नहीं दिया जा रहा है। परियोजना में कार्यरत कई लोगों को पूर्व में हटाए जाने के बाद उनकी बहाली नहीं की गई, जिससे लोगों में आक्रोश बना है। कहा कि स्थानीय ग्रामीणों ने देश और प्रदेश के विकास में अपनी पैत्रिक संपत्ति का बलिदान दिया है। बावजूद परियोजना के निर्माण में लगी एलएनटी कंपनी और सरकार ग्रामीणों की मांगों पर सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उक्त मुद्दों पर समिति के लोगों की शासन-प्रशासन से कई बार वार्ता होने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 15 नवंबर तक प्रभावितों की सभी मांगे पूरी नहीं होती है, तो परियोजना स्थल पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर राकेश राणा, सुरेश रावत, प्रदीप सुरेश चौहान , गंभीर सिंह, अनिल पंवार, बचन सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत आदि मौजूद थे।