{"_id":"67582ac68fba7e4e9b04edde","slug":"people-met-sdm-demanding-road-construction-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110078-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम से मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम से मिले लोग
Tue, 10 Dec 2024 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 10 Dec 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आर्मी गेट से नगर पालिका के वार्ड छह बखरियाणा, डौर, तलाई, औणी, गुजराड़ा के लिए नई सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी से मिला। उन्होंने एसडीएम से कहा कि छह माह पूर्व सेना की भूमि से अलग हटकर उक्त गांवों के लिए नई सड़क बनाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था। ग्रामीणों से वार्ता कर प्रशासन ने पांच दिन के भीतर सड़क निर्माण के लिए स्थलीय संयुक्त निरीक्षण करने का आश्वासन दिया था। एसडीएम ने बताया कि नई सड़क निर्माण को लेकर लोनिवि विभाग को अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया गया है। शासन से बजट की स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सूरत सिंह आर्य, विक्रम कैतुरा, जयपाल सिंह नेगी, राजवीर पुंडीर, प्रेम सिंह पुंडीर, राजू गुसाई, सतपाल रावत, दीवान सिंह, रणवीर सिंह पुंडीर, राजेश, सुरेंद्र पुंडीर आदि उपस्थित थे। संवाद
धूमधाम से मनाया शांति के संदेश वाहक प्रेम रावत का जन्म दिवस
नई टिहरी। राज विद्या केंद्र जे. ब्लॉक नई टिहरी, चंबा, ठांगधार, दुवाधार, छोलगांव, चमियाला, भागीरथी पुरम में शांति के संदेश वाहक प्रेम रावत का 67 वां जन्म दिवस उनके अनुवाईयों ने धूमधाम से मनाया। राज विद्या केंंद्र नई टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में जिला समवंयक भगवान चंद रमोला ने कहा कि शांति के संदेश वाहक प्रेम रावत विश्व के 180 देशों में शांति का संदेश देकर विश्व कल्याण में लगे हैं। कहा कि शांति के संदेश को आगे बढ़ने की जिम्मेदारी हम सब की है। ताकि मानव जाति के बीच आपसी भाईचारे बढ़े और विश्व में शांति कायम हो। इस मौके पर उत्तराखंड समन्वयक जगजीत नेगी, जानवीर राणा, दर्शन पोखरियाल, डॉ़ यूएस नेगी, रमेश रावत, भगवान सिंह पुंडीर, पूर्ण रावत, सुुरेंद्र नेगी, ओम रमोला, सरस्वती नेगी, उर्मिला राणा, मीना बडोनी, रजनी मखलोगा, डॉ़ बीपी भट्ट, डॉ़ सोहनलाल चमोली, पूजा चमोली आदि मौजूद थे। संवाद
जारी-गंगादत्त थपलियाल