फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People had to wait at polling booths to cast their vote

Tehri News: पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए करना पड़ा इंतजार

Thu, 23 Jan 2025 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 23 Jan 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
People had to wait at polling booths to cast their vote
नई टिहरी। नगर पालिका के चुनाव में मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। लाइन में खड़े अधिकतर वोटर धीमी गति से मतदान कराने की शिकायत कर पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मियों को बदलने की मांग करते दिखे। सुबह के चार घंटे मतदान गति धीमी रहने के कारण दोपहर 12 बजे तक यहां नई टिहरी नगर पालिका में मतदान प्रतिशत 20.53 तक ही पहुंच पाया। दोपहर से पहले नगर पंचायत तपोवन में सबसे अधिक 35.13 और नगर पंचायत कीर्तिनगर में 31.45 प्रतिशत रहा। जबकि अन्य निकायों के मत प्रतिशत में दोपहर बाद ही बढ़ोत्तरी देखी गई।
विज्ञापन

नई टिहरी नगर पालिका चुनाव के लिए पोलिंग बूथों पर सुबह 10 बजे के बाद भीड़ जुटनी शुरू हुई, जिससे कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगने लगी। बौराड़ी नगर पालिका, स्वामी रामतीर्थ जूनियर हाईस्कूल, पीआईसी बौराड़ी और कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ में दोपहर दो बजे तक खासी भीड़ जुटी रही। वहां लंबी कतार लगने से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जबकि कई लोग घर में बैठकर पोलिंग बूथ में भीड़ का फीडबैक लेते रहे।
विज्ञापन

अधिकतर पोलिंग बूथों पर सुबह 10 बजे के बाद ही लोग मतदान करने पहुंचे, जिससे नई टिहरी नगर पालिका में चार घंटे बाद दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत कुल 20.52 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया। दोपहर बाद भी पोलिंग बूथों पर लाइन लगी रही, जिससे शाम चार बजे तक नई टिहरी नगर पालिका में मतदान प्रतिशत 55.14 पहुंच गया। जिले में नगर पंचायत तपोवन में शाम चार बजे तक मतदान प्रतिशत जिले में सबसे अधिक 68.35 प्रतिशत पहुंच गया था। शाम चार बजे तक चंबा नगर पालिका में मतदान प्रतिशत सबसे कम 45.98 प्रतिशत ही पहुंच पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिव्यांग और अशक्त मतदाताओं की सुविधा का नहीं रखा ध्यान
नई टिहरी। निकाय चुनाव के लिए बनाए गए मतदेय स्थलों पर अशक्त और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे असमर्थ लोगों को कई परेशानियों का सामना कर बूथ तक पहुंचना पड़ा। नगर पालिका और स्वामी रामतीर्थ जूनियर हाईस्कूल में बनाए गए बूथ पर जब यह समस्या सामने आई तब जाकर व्हील चेयर की व्यवस्था की गई, लेकिन पीआईसी बौराड़ी मतदेय स्थल, बालिका उच्चतर माध्यमिक स्कूल जे ब्लाक में स्थित शिशु मंदिर में बनाए गए मतदेय स्थल दिव्यांगों और अशक्त लोगों के लिए सुविधाएं नहीं दिखी, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को कई परेशानियों का सामना कर बूथ तक पहुंचना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed