फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People are in panic due to sighting of leopard in Pujar village of Pratap Nagar

Tehri News: प्रतापनगर के पुजार गांव में गुलदार दिखने से लोग दहशत में

Sun, 13 Oct 2024 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 13 Oct 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
People are in panic due to sighting of leopard in Pujar village of Pratap Nagar
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लाॅक में गुलदार के भय से कुछ दिन की राहत के बाद अब भदूरा पट्टी के पुजार गांव में गुलदार की दहशत पैदा हो गई है। ग्रामीण शाम ढलते ही अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। महिलाओं का खेतीबाड़ी का काम करना मुश्किल हो गया है। बच्चे भी गुलदार के खौफ में स्कूल जा रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के भय से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भदूर पट्टी के पुजार गांव में एक सप्ताह से गुलदार की दहशत बनी है। सुबह-शाम गांव के रास्ते और खेतों में दिखने से लोग खासे भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास ज्यादातर खेतों में झाड़ियां उगी होने के कारण वह कहां छिपा है कुछ पता नहीं चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

प्रधान रुचिता नौटियाल, सुरेंद्र नौटियाल, रामकुंवर सेमवाल और परमानंद सेमवाल ने बताया कि शाम ढलते ही गुलदार गांव के नजदीक धमक रहा है। इससे भयभीत लोगों को सूरज ढलते ही अपने घरों में कैद होने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दिन के समय भी लोग खेतों में अकेले जाने से डर रहे हैं। बच्चों को भी भय के साए में स्कूल जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के कांडी और टिपरी नामे तोक में गुलदार कई बार दिख गया है, जिससे वहां दिन में भी गुलदार का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग पिंजरा लगाकर जल्द ही गुलदार को नहीं पकड़ता है, तो वह किसी के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने विभाग से समय रहते गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इस बाबत रेंजर हर्षराम उनियाल ने कहा कि पुजार गांव में गुलदार दिखने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को शीघ्र ही गांव भेजा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा है कि वे शाम-सुबह के समय खासी सावधानी बरतें। बच्चों को घर से बाहर अकेले न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed