{"_id":"6578ad094e1f632c1b094074","slug":"people-are-facing-a-lot-of-difficulties-due-to-stoppage-new-tehri-news-c-5-1-drn1031-306294-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पांच माह से नहीं खुला भेलुंता मय हलेथ मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पांच माह से नहीं खुला भेलुंता मय हलेथ मोटर मार्ग
विज्ञापन
Iपीएमजीएसवाई की सुस्ती से ग्रामीणों को धन और समय का नुकसानI
प्रतापनगर ब्लाॅक में पांच माह पहले आपदा से क्षतिग्रस्त भेलुंता मय हलेथ मोटर मार्ग पर आवागमन ठप होने से लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन पीएमजीएसवाई अभी तक सड़क की मरम्मत कर सुचारू नहीं कर पाया है। जिससे लोगों को लंबा सफर तय करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने सड़क का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
क्षेत्र में पांच माह पहले हुई भारी बारिश के कारण ओण पट्टी में 11 जुलाई को भेलुंता मय हलेथ मोटर मार्ग का करीब 20 मीटर सड़क धंस गई थी। इस मार्ग पर यातायात बंद कर देने से खोलगढ़ वल्ला और पल्ला, हलेथ, खेत, मिश्रवाण, मांजफ और देवल आदि गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी। जो पांच माह बीतने पर भी हल नहीं हो पाई है।
भेलुंता-हलेथ मोटर मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीण भेलुंता से लंबगांव होते हुए मांजफ 20 किमी का अतिरिक्त सफर तय करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को पैसे और समय का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल और कपिल जोशी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पीएमजीएसवाई की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। विभाग पांच माह से 20 मीटर सड़क का ट्रीटमेंट नहीं कर पाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य जल्द पूरा नहीं किया गया तो पीएमजीएसवाई के खिलाफ आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
I
I
Iभेलुंता मय हलेथ भूस्खलन प्रभावित मोटर मार्ग की मरम्मत के लिए शासन को 45 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा गया था। कुछ दिन पहले ही उसकी स्वीकृति मिली है। जिससे अब मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। - अवनीश भटनागर, एई, पीएमजीएसवाई नई टिहरीI