फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People angry over sending house tax bill

हाउस टैक्स के बिल भेजने पर लोगों में आक्रोश

Fri, 20 Nov 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
People angry over sending house tax bill
नगर पालिका की ओर से भवन स्वामियों को हाउस टैक्स के बिल भेजे जाने पर लोगों ने कड़ा रोष जताया। स्थानीय लोगों का कहना है, कि पालिका उन्हें कोई भी सुविधा नहीं दे रही है, जिससे हाउस टैक्स लेना न्याय संगत नहीं है। कहा कि पालिका क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। स्थानीय कीर्ति सिंह बिष्ट और सतवीर पुंडीर ने बताया कि घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए लोग हर माह शुल्क देते हैं, लेकिन कई वार्डों में कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पालिका को हाउस टैक्स वसूलने का भी कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पालिका हर वार्ड से आपत्तियां मांग कर उसका निस्तारण करने के बाद ही टैक्स वसूल करे। मामले में ईओ एसपी जोशी का कहना है कि हाउस टैक्स पहले से ही लिया जा रहा है। कुछ लोग जमा करते आ रहे हैं, जिन्होंने जमा नहीं किए उन्हें चार साल के बिल भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed