{"_id":"6a143f73bf3a292d2d0d7537","slug":"patiala-bus-service-resumes-after-four-days-tehri-news-c-49-1-kdr1001-123913-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चार दिन बाद शुरू हुई पटियाला की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चार दिन बाद शुरू हुई पटियाला की बस सेवा
Mon, 25 May 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 25 May 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
गर्मियां शुरू होते ही बढ़ गईं बसों में तकनीकी खामियां
सामान के अभाव में कार्यशाला में खड़ी हो रहीं बसें
कोटद्वार। तकनीकी खामियों के चलते बस सेवा प्रभावित होने का खामियाजा भीषण गर्मी में आम जन को भुगतना पड़ रहा है। लगातार चार दिन तक पटियाला की बस सेवा रद्द रही। सोमवार को बस संचालित होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
कोटद्वार रोडवेज डिपो से आय के मुख्य स्रोत के रूप में दिल्ली के अलावा नोएडा, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंजाब के अमृतसर, पटियाला, हिमाचल के पावंटा साहिब, चंडीगढ़ में रोजाना एक-एक बस का संचालन होता है। यानि इन रूट पर संचालित बस में खराबी आने और उसके स्थान पर दूसरी बस उपलब्ध न होने का खामियाजा घर से निकले लोगों को भुगतना पड़ता है। बसों में तकनीकी गड़बड़ियां होने के कारण गर्मियां शुरू होते ही बसों का संचालन प्रभावित होना शुरू हो गया है।
बीते चार दिन से पटियाला की बस सेवा ठप पड़ी थी। यह बस कार्यशाला में खड़ी रही लेकिन सामान के अभाव में बस की मरम्मत नहीं की जा सकी थी। बस के स्थान पर कोई अन्य फिट बस पटियाला भेजने के लिए उपलब्ध नहीं होने पर पटियाला की बस सेवा को रोजाना ही रद्द किया जा रहा था। रोजाना सुबह बस नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। रोडवेज डिपो कार्यालय से बताया गया कि सोमवार सुबह पटियाला की बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हाल ही में नोएडा जाने वाली बस में डिपो परिसर में ही आग लग गई थी।