{"_id":"4f5ac816c92fef7143779df1d6664f0b","slug":"parul-singh-selected-for-national-quiz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पारुल सिंह का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारुल सिंह का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Thu, 12 Nov 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उनियालसारी चंबा की कक्षा में अध्ययनरत छात्रा पारुल सिंह उमराव का चयन 19 नवंबर से उत्तर प्रदेश के आगरा में होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की बौद्धिक एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
इससे पहले एक से तीन नवंबर को ढालवाला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पारुल ने प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके साथ ही वर्ष 2014 में देहरादून में आहूत राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया था।
विज्ञापन
छात्रा पारुल सिंह के चयन पर प्रधानाचार्य इंदुपाल सिंह परमार, विजय प्रकाश उनियाल, केबी सिंह आदि के चयन पर खुशी जताई है।
