फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Part time midwife organization demanded increase in honorarium

अंशकालिक दाई संगठन ने की मानदेय वृद्धि की मांग

Thu, 02 Sep 2021 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Part time midwife organization demanded increase in honorarium
नई टिहरी के बौराड़ी मांगों को लेकर बैठक कर दाईयों ने सौंपा ज्ञापन। - फोटो : NEW TEHRI
अंशकालिक दाई संगठन ने मानदेय वृद्धि समेत लंबित मांगों के निराकरण की मांग की। कहा कि वे 2006 से ग्रामीण क्षेत्र में चार सौ रुपये के मानदेय पर सुरक्षित प्रसव करवा रही हैं, लेकिन सरकार उनके मानदेय वृद्धि नहीं कर रहा है। जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने छह सितंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बौराड़ी में आयोजित अंशकालिक दाई संगठन की बैठक में समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया गया। कहा कि कोरोना संकट के दौरान दाइयों ने भी अस्पतालों में निरंतर सेवाएं देने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव को क्वांरटीन करवाने और गांव लौटे लोगों को होम आइसोलेशन करवाने में आशा, आंगनबाड़ी आदि के साथ मिलकर काम किया है, लेकिन सरकार ने उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं दी। डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल ने कहा कि दाई निरंतर गांव में अपनी सेवाएं दे रही है। उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर शांति सजवाण, गीता नेगी, पिंकी असवाल, कांता चमोली, पुष्पा सेमल्टी, सरोजनी गुसाईं, मुन्नी देवी, पुष्पा थपलियाल, विनीता उनियाल, रश्मि नेगी, चंदा देवी आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed