फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Part time fitter demands equal honorarium for equal work

Tehri News: पार्ट टाइम फीटर ने की समान कार्य के लिए समान मानदेय देने की मांग

Thu, 19 Oct 2023 05:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Part time fitter demands equal honorarium for equal work
कंडीसौड़ (टिहरी)। जल संस्थान के पार्ट टाइम फीटर की यहां आयोजित बैठक में समान कार्य के लिए समान मानदेय देने की मांग की गई। सुंदर लाल भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वे जल संस्थान में पिछले 10 से 15 वर्षों से सेवा देते आ रहे है। लेकिन उन्हें सिर्फ चार हजार रूपये प्रति माह मानदेय मिल रहा है। जिससे परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं हो पा रहा है। मंहगाई दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। कहा जल जीवन मिशन की योजना शुरू होने के बाद काम का बोझ भी अधिक बढ़ गया है। उन्होंने सरकार से जल संस्थान के पार्ट टाइम फिटर को होमगार्ड की भांति सामान कार्य के लिए समान मानदेय देने की मांग की है। मांग पर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। बैठक में चिरंजी लाल उनियाल, बुद्धि सिंह राणा, दयाल सिंह पंवार, खुशाल सिंह पंवार, हरदेव सिंह राणावत, रूपराम, रोशन लाल, हुकम सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed