{"_id":"607c5d748ebc3e246745e753","slug":"parking-will-be-made-in-ghansali-market-with-two-crore-new-tehri-news-drn37686659","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनसाली बाजार में दो करोड़ से बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनसाली बाजार में दो करोड़ से बनेगी पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिलंगना ब्लॉक के मुख्य बाजार घनसाली में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बस अड्डा की स्वीकृति के बाद सरकार ने दो करोड़ की लागत से वाहन पार्किंग निर्माण को भी हरी झंडी दे दी है। करीब 100 छोटे-बड़े वाहनों को खड़ा करने के लिए तिलवाड़ा मार्ग पर पार्किंग के निर्माण किया जाएगा। सरकार ने पार्किंग निर्माण को स्वीकृति देते हुए कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम को तीन माह के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
घनसाली भिलंगना ब्लॉक के नैलचामी, ग्याराहगांव, हिंदाव, भिलंग, कोटी फैगुल और जाखणीधार ब्लॉक के ढुंगमंदार पट्टी का मुख्य बाजार है। साथ ही गंगोत्री, यमुनोत्री से केदारनाथ और बदरीनाथ भी चारधाम यात्री इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन बाजार में वाहनों के पार्किंग की सुविधा नहीं है। जिसके चलते लोग आडे-तिरछे सड़क किनारे ही वाहनों को खड़ा कर देते हैं। ऐसे में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। व्यापारी से लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से बाजार में पार्किंग निर्माण की मांग की रहे थे। बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था। विधायक शक्ति लाल शाह ने पार्किंग निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन को भूमि चयन के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने भी तिलवाड़ा मार्ग पर पार्किंग के लिए भूमि चयनित कर प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसे सरकार ने स्वीकृृति देते हुए दो करोड़ जारी कर दिए हैं।
घनसाली में बस अड्डा के बाद अब पार्किंग निर्माण को भी दो करोड़ मंजूर हो चुके हैं। पार्किंग और बस अड्डा का निर्माण होने से बाजार की
वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी।
-शक्ति लाल शाह, विधायक घनसाली।
घनसाली में करीब दो करोड़ की लागत से 100 वाहनों की क्षमता की पार्किंग निर्माण किया जाएगा। पार्किंग निर्माण को धनराशि स्वीकृत हो गई है।
- नवनीत कटारिया, प्रबंधक उत्तराखंड पेयजल एवं निर्माण निगम चंबा।