फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Parents angry due to closure of school bus service

स्कूल बस सेवा बंद करने से अभिभावक नाराज

Sun, 20 Feb 2022 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Parents angry due to closure of school bus service
आंशिक डूब क्षेत्र के स्कूली छात्रों के लिए पुनर्वास निदेशालय की ओर से खांड-रमोलगांव से संचालित बस सेवा बंद करने पर अभिभावकों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है, कि बच्चों की परीक्षाएं सर पर हैं, ऐसे मौके पर बस सेवा बंद कर देने से छात्रों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

थौलधार क्षेत्र में बंस्यूल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि आंशिक डूब क्षेत्र के कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए चिन्यालीसौड़ जाते हैं, उनकी सुविधा के लिए पुनर्वास निदेशालय की ओर से खांड-रमोलगांव से चिन्यालीसौड़ तक निशुल्क बस सेवा संचालित की जा रही थी, लेकिन परीक्षा के समय बस सेवा बंद कर देने से छात्रों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। इस बाबत पुनर्वास अवस्थापना खंड के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बस सेवा यथावत चल रही है। चिन्यालीसौड़ वाली बस नहीं चलाई जा रही है, तो इसका पता कर सेवा शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed