फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Paniyala's team emerged victorious in Kho-Kho and Kabaddi.

Tehri News: खो-खो और कबड्डी में पनियाला की टीम रही विजेता

Thu, 17 Sep 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 17 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Paniyala's team emerged victorious in Kho-Kho and Kabaddi.
लंबगांव (टिहरी)। विकासखंड मुख्यालय प्रतापनगर के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शरद एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मानसी प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय और अनुष्का तृतीय रहीं। 100 मीटर में अनीशा प्रथम, अंजलि द्वितीय और मानसी तृतीय रहीं। 200 मीटर में अंजलि प्रथम, अनीशा द्वितीय और प्रियांशि तृतीय रहीं।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अंशुमल प्रथम, आरिष द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे। 100 मीटर में साहिल प्रथम, महीब सिंह द्वितीय और भागीरथ तृतीय रहे। 200 मीटर में साहिल प्रथम, आरिष कुमार द्वितीय और अभिनव रावत तृतीय रहे। 400 मीटर में अनुराग प्रथम, रवजीत कुमार द्वितीय और दिब्यांशु तृतीय रहे।
विज्ञापन

खो-खो और कबड्डी के प्राथमिक बालिका वर्ग में पनियाला की टीम विजेता रही जबकि खो-खो बालक वर्ग में रौणिया विजेता और पनियाला उपविजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अयांश प्रथम, रितेश द्वितीय और अमित तृतीय रहे। 200 मीटर में सौरभ प्रथम, साहिल द्वितीय और सुशील तृतीय रहे। 400 मीटर में तेजेंद्र प्रथम, हरीश द्वितीय और अमित तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वंदना प्रथम, ऋतु द्वितीय और अंशिका राणा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर में सोनम प्रथम, सीमा द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। 400 मीटर में दिव्या प्रथम, शालू द्वितीय और सोनाक्षी तृतीय रही। लंबी कूद में दिव्या प्रथम, अंशिका द्वितीय और ऋतु तृतीय रहीं। ऊंची कूद में दिव्या प्रथम, अंशिका द्वितीय और शलोनी तृतीय रहीं। गोला फेंक में संध्या प्रथम, सीमा द्वितीय और सोनम तृतीय रहीं।

चक्का फेंक में संध्या प्रथम, वंदना द्वितीय और सीमा तृतीय रहीं। योग के प्राथमिक बालिका एवं बालक वर्ग में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल प्रथम रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल विजेता रहा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद प्रदीप रमोला, भाजपा जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed