फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pandit Nehru's contribution to the country's progress is incomparable

देश की प्रगति में पंडित नेहरू का योगदान अतुलनीय

Thu, 27 May 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Pandit Nehru's contribution to the country's progress is incomparable
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। कहा कि देश की प्रगति में पंडित नेहरू का अतुलनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं स्व. नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया। पार्टी के शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, चंबा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल, प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार, सतीश चमोली, संतोष आर्य,लखवीर चैहान, दीपक चमोली, वीरेंद्र पंवार आदि ने पं: नेहरू का याद किया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को किया याद
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी, नपा अध्यक्ष गीता झिक्वांण, पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र झिक्वांण, जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट, विजयपाल जगवाण, लक्ष्मण रावत, प्रदीप चौधरी मौजूद थे। उधर, जखोली में ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, देवेंद्र भंडारी, शर्मा लाल, कवींद्र सिंधवाल, सीमा बिष्ट, उमेद सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केदारनाथ विधायक मनोज रावत, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा, बीरेंद्र बुटोला ने पंडित नेहरू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
श्रद्धांजलि देने के लिए नहीं मिली स्वीकृति, कांग्रेसियों में नाराजगी
पौड़ी। जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों को एजेंसी चौक स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा के आयोजन की स्वीकृति नहीं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि कोरोना मानकों का पालन करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने स्वीकृति नहीं दी। वहीं मुख्यालय में कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जिला पंचायत परिसर के कार्यालय में कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धारा रोड, लोअर बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में मास्क बांटे। जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कामेश्वर राणा ने कहा कि प. नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। श्रद्धांजलि देने वालों में जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, नगर सेवादल अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह, भरत रावत, संजय नेगी, आस्कर रावत, सतीश चंद्र, अंकित चौहान, उपेंद्र, सचिन आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed