फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Panchayat representatives angered by the sale of alcohol.

Tehri News: शराब की बिक्री होने पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि

Sun, 21 Dec 2025 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 21 Dec 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives angered by the sale of alcohol.
डीएम और एसएसपी से शराब की बिक्री रोकने को अभियान चलाने की लगाई गुहार
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के भदूरा पट्टी के गांवों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधि मुखर हो उठे हैं। अवैध शराब की बढ़ती बिक्री पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कड़ा आक्रोश जताया। इस संबंध में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
लिखवार गांव में रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि शराब की बिक्री के विरोध में महिला मंगल दल कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी शराब की बिक्री रुक नहीं पा रहा है। इसका सबसे बुरा प्रभाव युवा वर्ग पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाने की मांग की गई। शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में प्रधान कृपाल सिंह राणा, सुरेश रावत, जयवीर सजवाण, नीलकंठ व्यास, चिंतामणि पैन्यूली, चंद्रशेखर पैन्यूली, खुशहाल सिंह नेगी, लक्ष्मी रावत, दिनेश जोशी, बीडीसी सदस्य बबीता पैन्यूली, गीता देवी, रविंद्र कुमार, रजनी रावत, प्रियंका पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed