{"_id":"70899dc4b6824c7467ad92a412110f41","slug":"pan-singh-rawat-no-more-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्राचार्य डा. पान सिंह रावत नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्राचार्य डा. पान सिंह रावत नहीं रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि बादशाहीथौल परिसर के पूर्व प्राचार्य डा. पान सिंह रावत (70) का बीते दिन आकस्मिक निधन हो गया है। डा. रावत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
डा. रावत इन दिनों अपने बड़े बेटे अजय रावत के साथ बड़ोदा में रह रहे थे। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार शाम को उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
डा. पान सिंह रावत मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के ग्राम डूमैला बीरोंखाल के रहने वाले थे। डा. रावत 1986 से 2005 तक परिसर के प्राचार्य रहे हैं। एसआरटी परिसर का निर्माण उनकी ही देखरेख में हुआ है।
विज्ञापन
उनकी पत्नी डा. रूकमा रावत परिसर टिहरी में समाज शास्त्र की एसोसिएट्स प्रोफेसर हैं। उनके निधन पर परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. कुसुम मिश्रा, डा. एए बौड़ाई, प्रो. बीके अग्रवाल, पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, डा. आरबी गोदियाल, डा. प्रमोद उनियाल, प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. सुनीता गोदियाल, राकेश कोठारी, दिनेश नेगी, राजेंद्र सजवाण और छात्र-छात्राओं ने शोक जताया है।