{"_id":"6ab8f7d0200f3c869c0b5f3f","slug":"paluni-primary-school-building-in-dilapidated-condition-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121521-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: प्राथमिक विद्यालय पलूनी का भवन बना खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: प्राथमिक विद्यालय पलूनी का भवन बना खस्ताहाल
Sun, 27 Sep 2026 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना के ग्राम पंचायत कोटी-फैगुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पलूनी के भवन की स्थिति खस्ताहाल होने से छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी पठन-पाठन कार्य में दिक्कतें हो रही है। विद्यालय भवन की खराब स्थिति के कारण अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है।
भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी-फैगुल के पलूनी तोक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1996 में हुआ था। समय से मरम्मत आदि कार्य नहीं होने से धीरे-धीरे विद्यालय की हालत खराब होती गई है। ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने बताया विद्यालय भवन बने 30 वर्ष हो गए हैं। विद्यालय की स्थिति अब बहुत खराब हो गई है।
भवन के कमरों की छत से प्लास्टर गिर रहा है। दीवारों पर दरारें पड़ चुकी है। बरसात में सबसे अधिक परेशानी होती है। बारिश में भवन की छत से कमरों में पानी का रिसाव होता है जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बाधित होता है। विद्यालय में बने शौचालय की स्थिति जर्जर हो गई है। विद्यालय में वर्तमान समय में 19 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
स्थानीय जनप्रतिनिधि और अभिभावक ओर से गत कई वर्षों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय भवन की मरम्मत या पुनर्निर्माण की गुहार लगाई गई लेकिन बजट नहीं मिलने से विद्यालय भवन की मरम्मत कार्य नहीं हो पाया। मरम्मत के अभाव में विद्यालय की स्थिति खराब होती जा रही है जो छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए खतरा बन रहा है। सुरक्षा के लिए विद्यालय का पुनर्निर्माण किया जाना जरूरी है।
विद्यालय भवन की मरम्मत का प्रस्ताव पूर्व में ही तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय टिहरी को भेजा गया है। धनराशि मिलने के बाद विद्यालय में मरम्मत कार्य हो पाएंगे।
सुमेर सिंह कैंतुरा, बीईओ भिलंगना।