{"_id":"c8e1da2d0402a9f08d99821fff683bd5","slug":"p-lice-seized-22-carton-liquor-from-post-master-s-residence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमास्टर के घर से मिली 22 पेटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमास्टर के घर से मिली 22 पेटी शराब
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी पुलिस ने सोमवार रात को जाखणीधार ब्लॉक के लामणीधार में पोस्टमास्टर के घर से 22 पेटी अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत चालन किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है। सोमवार रात लामणीधार में डाकघर के पोस्टमास्टर मनवीर सिंह रावत के घर से 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
राजस्व क्षेत्र की यह घटना है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। बताया कि एक जनवरी से चंबा में नया ट्रैफिक प्लान शुरू किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चंबा में एक एसआई सहित 11 पुलिस कांस्टेबलों की अतिरिक्त पोस्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन