फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Overseas help in making arrangements

व्यवस्था बनाने में प्रवासी करें सहयोग

Fri, 15 May 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Overseas help in making arrangements
प्रवासी व्यवस्था बनाने में करें सहयोग : विधायक
विज्ञापन

घनसाली विधायक शाह ने की पत्रकारवार्ता
घनसाली (टिहरी)। विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों की घर वापसी निरंतर जारी है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार ने प्रवासियों को लाने के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई हैं। कहा कि प्रवासी भी सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर गांव में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में रहकर प्रधानों का सहयोग करें।

शुक्रवार को विधायक शाह ने एक होटल में पत्रकारवार्ता में कहा कि अभी तक 700 किट क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे लोगों, 300 किट तहसील प्रशासन और 100 किटें जरूरतमंदों को वितरित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। घनसाली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले प्रवासियों की सुविधा के लिए सैनिक विश्राम गृह में मोदी किचन खोली गई है। कहा कि बाहर से आ रहे प्रवासियों के साथ ग्रामीण सौहार्दपूर्ण व्यवहार अपनाएं। कहा कि महिला मंगल दल, युवा मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संस्थाएं, ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी मिलकर प्रवासियों की मदद करें। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश्वर कंसवाल, रामकुमार कठैत, चंद्र किशोर मैठाणी, गजेंद्र असवाल, रुकमलाल राही, सौकीन भंडारी, कुशाल सिंह, अजीत, भजन, राजेंद्र, विजयपाल व हिम्मत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed