फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Organic outlet opened in Gevnli; farmers urged to adopt natural farming

Tehri News: गेवंली में जैविक आउटलेट शुरू, किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान

Thu, 11 Jun 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 11 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Organic outlet opened in Gevnli; farmers urged to adopt natural farming
आउट लेट पर जैविक उत्पादों की बिक्री से काश्तकारों को होगा मुनाफा : उपाध्याय
विज्ञापन

गेवंली में जैविक आउटलेट शुरू, किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के गेवंली ग्राम सभा के नई उमंग कृषक उत्पादन समूह को कृषि विभाग ने नमामि गंगे योजना के तहत जैविक आउट भेंट किया। विधायक किशोर उपाध्याय ने जैविक आउट लेट का शुभारंभ करते हुए कहा कि गांव के काश्तकार जैविक आउट लेट के माध्यम से अपने जैविक उत्पादों की बिक्री कर और मुनाफा कमा सकते हैं। कृषि उत्पादन संगठन के अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने विधायक को जैविक उत्पादों की बिक्री और विपणन की समस्या के बारे में बताया। विधायक ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया। वहीं दूसरी ओर जाखणीधार के न्याय पंचायत कुमारधार के नवाकोट गांव में ग्राम प्रधान यशोदा रतूड़ी की अध्यक्षता में खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। विधायक उपाध्याय ने किसानों से पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने के साथ नींबू प्रजाति के फलदार पौधे लगाकर आय बढ़ने को कहा। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पवन कुमार काला ने ग्रामीणों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने काश्तकारों से प्राकृतिक खेती अपनाने और संतुलित मात्रा में उर्वरकों प्रयोग की सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी के वैज्ञानिक डॉ़ आलोक येवले, डॉ़ पंकज कुमार , डॉ़ रीना जोशी ने काश्तकारों को मिट्टी जांच कराने, किसानों को जैविक खेती, बीज और खाद के उपयोग के बारे में बताया। एसबीआई उप प्रबंधक संजीव नेगी ने काश्तकारों के हित में संचालित योजनाओं, गीता उनियाल ने फसल बीमा के बारे मेें जानकारी दी। इस मौके पर भगवती प्रसाद रतूड़ी, उर्मिला देवी, राजेश कुमार सुनीता शाह, अंकुर कुमार, शीतल राणा, अंकुर कुमार, शिक्षा विश्वास, मीनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed