फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Faculty of Science open, lab equipment arrived

विज्ञान संकाय खुला, लैब के उपकरण नहीं पहुंचे

Wed, 21 Dec 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 21 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

नैखरी (चंद्रबदनी) महाविद्यालय में बीएड और विज्ञान संकाय खोलने का शासनादेश तो जारी हो गया, लेकिन प्रयोगशाला के उपकरण खरीदने के लिए धनराशि नहीं दी जा रही है। जिससे आदेश जारी होने के डेढ़ साल बाद भी संकाय शुरू नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन


नैखरी महाविद्यालय में वर्षों से स्नातक स्तर पर ही कला संकाय की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बाहर का रुख करना पड़ रहा है। इससे देखते हुए शासन ने 15 जुलाई 2015 को नैखरी महाविद्यालय में विज्ञान, बीएड और एमए की कक्षाएं संचालित करने के साथ ही शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक का पद सृजित करने का जीओ जारी किया।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक कालेज में एमए की कक्षाएं तो शुरू कराई गई हैं, लेकिन प्रयोगशाला के अभाव में विज्ञान संकाय और शिक्षकों के अभाव में बीएड संकाय शुरू नहीं हो पाया है। शासनादेश के मुताबिक जंतु, वनस्पति, रसायन, भौतिक विज्ञान और गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर और एक-एक प्रयोगशाला सहायक व परिचर के पद भी सृजित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश जारी होने पर विज्ञान संकाय में कुछ शिक्षक तैनात किए गए थे, लेकिन कक्षाएं नहीं चलने से अधिकतर को दूसरे कालेजों में अटैच कर दिया गया है, जबकि बीएड संकाय में एक भी शिक्षक नहीं होने से अभी तक पैनल भी नहीं हो पाया है। क्षेत्र के कुंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद भी संकाय शुरू नहीं किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के युवा विज्ञान और बीएड की पढ़ाई से वंचित है।


प्रयोगशाला भवन का निर्माण पूरा होने को है, लेकिन अभी तक उपकरण नहीं होने से कक्षाएं शुरू नहीं कर पा रहे हैं। उपकरण खरीदने के लिए शासन को 15 लाख रुपये की डिमांड भेजी गई है, लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिल पाया है। शिक्षकों की नियुक्ति होने पर ही बीएड संकाय शुरू कराया जा सकता है।
- डा. सविता मोहन, प्राचार्य नैखरी महाविद्यालय। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed