फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   only son died in acident.

कुछ मिनट पहले ही कहा था, 'मैं आ रहा हूं मां'

Tue, 12 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Tue, 12 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
only son died in acident.

हादसे में बौंसाल गांव में खीमानंद नौटियाल के घर का इकलौता चिराग अमन बुझ गया। अमन ने हादसे से कुछ मिनट पहले ही अपनी मां को फोन कर जल्द ही घर पहुंचने की सूचना दी थी, लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। अब अमन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बनना चाहता था इंजीनियर
बौंसाल गांव निवासी खीमानंद नौटियाल का बेटा अमन (18) देहरादून में इंजीनियरिंग की कोचिंग करता था। पंडिताई कर खीमानंद के आंखों में घर के एक मात्र चिराग अमन को इंजीनियर बनाने की चाहत थी। अमन की बड़ी बहन मनीषा की शादी नवंबर में होनी है। छोटी बहन अनीषा पढ़ाई करती है।
विज्ञापन


बहन की शादी की बात करने आया था
बहन की शादी की बातचीत करने ही अमन शनिवार को देहरादून से अपने ताऊ के घर चमियाला पहुंच गया था। रविवार को वह चमियाला से अपने घर बौंसाल आ रहा था। घनसाली पहुंचने से पहले उसने अपनी मां संगीता को फोन पर सूचना दी कि वह अग्यारा बैंड पहुंच गया है और एक घंटे में घर पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को कुशल होने की सूचना देने के मात्र पांच मिनट बाद जिस वाहन में वह सवार था वह गैस गोदाम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घनसाली में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पाकर मां ने दोबारा फोन किया, तो अमन हमेशा की लिए खामोश हो गया था। नाते-रिश्तेदार दुर्घटनाग्रस्त स्थान की ओर दौड़ पडे़। घटना के काफी देर बाद अमन का शव नदी से बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed