फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Only after staying in the Quarantine Center will the village enter

क्वारंटीन सेंटर में रहने के बाद ही मिलेगा गांव में प्रवेश

Sun, 10 May 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Only after staying in the Quarantine Center will the village enter
नई टिहरी के सेमा गांव में बाहर से आ रहे लोगों को क्वारंटीन करने को पहरा दोते प्रधान व अन्य। - फोटो : NEW TEHRI
लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों से लौट रहे लोगों को गांव में क्वारंटीन करवाने के लिए प्रधानों ने मोर्चा संभाल लिया है। कई ग्राम पंचायतों ने गांव की सीमा में बैरियर लगाकर बाहर से आ रहे लोगों को स्कूल, पंचायत घरों में क्वारंटीन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के मंदार गांव की प्रधान संगीता रावत, सेमा रामप्यारी देवी, कस्तल राकेश बगियाल, भटवाड़ा भागवत भट्ट, ढुंग केशव रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता रावत समेत कई गांव के जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता के सहयोग से गांव की सीमा में बैरियर लगाए हैं। बैरियर पर सुबह सात से 11 बजे रात तक बारी-बारी से ग्रामीण पहरा दे रहे हैं। वह बाहर से आ रहे लोगों को बैरियर पर रोककर गांवों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में भेज रहे हैं। साथ ही वहां पर भोजन की व्यवस्था भी स्वयं के संसाधनों से कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाहर से आ रहे व्यक्ति सीधे जाने की जिद कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बैरियर पर रोकना जरूरी है। वहीं प्रतापनगर के सेम के प्रधान राहुल राणा ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए गांव में स्वयं के संसाधनों से एक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन मंगाई है। गांव के पंचायत भवन में प्रवासियों सहित रेड और ऑरेंज जोन से गांव पहुंचने वालों का मशीन से जांच की जा रही है। साथ ही गांव में मास्क, सैनिटाइजर किया है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी
तूना व त्रियुगीनारायण में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत तूना में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। हालांकि क्वारंटीन सेंटर में रखे गए 9 लोगों की नियमित निगरानी की जा रही है। उधर, त्रियुगीनारायण में भी ग्राम प्रधान ने बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते प्रदेश व बाहरी राज्यों से गांवों लौट रहे प्रवासियों को ग्राम पंचायतों में बनाए गए होम क्वारंटीन में रखा जा रहा है। धनपुर पट्टी के ग्राम पंचायत तूना में प्रधान सावित्री देवी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। उधर, केदारघाटी के ग्राम पंचायत त्रियुगीनारायण में भी ग्राम प्रधान, उप प्रधान ने नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों के साथ क्वारंटीन सेंटर की सफाई की। ग्राम प्रधान ने गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। संवाद

नई टिहरी के मंदार गांव में बाहर से आ रहे लोगों को क्वारंटीन करने को लगाया बैरियर।

नई टिहरी के मंदार गांव में बाहर से आ रहे लोगों को क्वारंटीन करने को लगाया बैरियर।- फोटो : NEW TEHRI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed