{"_id":"db8a1abbea33e6d5f52ea45539f0eb38","slug":"one-person-died-in-car-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 22 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-धरासू मोटर मार्ग पर थान गांव साबली के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मंगलवार शाम छह बजे एक कार ऋषिकेश से चंबा की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
थान गांव के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। चंबा के प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि कार में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक के पास मिले पर्स में उसके परिचय पत्र में मुकेश नेगी पुत्र खुशहाल सिंह नेगी बागी अठूरवाला भनियावाला देहरादून लिखा हुआ है। परिचय पत्र के आधार पर मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन