{"_id":"60d9fee68ebc3ecc084c7d50","slug":"one-crore-30-lakhs-received-for-completing-the-parking-construction-new-tehri-news-drn382942430","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग निर्माण पूरा करने के लिए मिले एक करोड़ 30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग निर्माण पूरा करने के लिए मिले एक करोड़ 30 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में चार साल से अधर में लटकी मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। पार्किंग का शेष कार्य पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग ने एक करोड़ 30 लाख की धनराशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने छह माह में पार्किंग तैयार कर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण पूरा होने से चंबा में लोगों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इस पार्किंग में एक समय में 15 बड़ी बसें और 55 जीप-टैक्सी और कारें एक साथ खड़ी रह सकती हैं।
चंबा टिहरी जिलेे का प्रमुख केंद्र बिंदु होने के साथ-साथ चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है, लेकिन नगर में पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने के कारण अक्सर बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है। समस्या को देखते हुए वर्ष 2015 में प्रदेश सरकार ने पुरानी टिहरी रोड पर चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग के लिए 6 करोड़ 93 लाख की धनराशि जारी की थी। वर्ष 2017 में पार्किंग का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका था, लेकिन नीचे की मंजिल में वाहन जाने के लिए रैंप, पांच दुकानों, पानी का टैंक और बिजली संबंधी कार्य बजट के अभाव में अधूरा रह गए थे। शेष कार्य पूरा करने के लिए लोनिवि ने शासन को एक करोड़ 50 लाख का प्रस्ताव दोबारा भेजा था, लेकिन चार से बजट नहीं मिलने के कारण पार्किंग निर्माण अधर में लटका था। बाजार में पार्किंग की कोई सुविधा न होने के कारण लोगों के सामने आधी-अधूरी पार्किंग की ऊपरी मंजिल में वाहन खड़े करने की मजबूरी बनी थी। अब बजट स्वीकृत होने पर पार्किंग निर्माण पूरा होने की उम्मीद जगी है।
कोट
चंबा में अधूरे बने पार्किंग निर्माण के लिए एक करोड़ 30 लाख की धनराशि विभाग को मिल चुकी है। पार्किंग पर काम शुरू कर दिया गया है। छह माह में पार्किंग निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। - एनएसस खोलिया, ईई लोनिवि चंबा।