फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   On the journey head, the repair work of the roads is half-incomplete

यात्रा सर पर, सड़कों के मरम्मत कार्य आधे-अधूरे

Mon, 24 Apr 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी Updated Mon, 24 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, लेकिन नैनबाग-बड़कोट हाईवे व नैनबाग-कैंपटी -मसूरी मोटर मार्ग की स्थिति बदहाल बनी हुई है। नैनबाग-कैंपटी-मसूरी मोटर मार्ग पर इन दिनों प्राइवेट मोबाइल कंपनियों की ओर से ओएफसी लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह सड़क किनारे खुदाई की हुई है।

विज्ञापन


अधिकतर जगहों पर नालियों की मिट्टी और पत्थरों का ढेर सड़क किनारे ही पड़ा है। कई स्थानों पर मिट्टी और रेत सड़कों पर फैली हुई है। वहीं नैनबाग-बड़कोट हाईवे पर यमुना पुल से लेकर टिहरी जिले की सीमा नैनगांव तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण का कार्य अभी भी जारी है।
विज्ञापन


आपदा से सुमन क्यारी और खरसोन क्यारी के बीच सड़क की जर्जर स्थिति बनी हुई है। कई स्थान पर साफ मौसम में भी चट्टान से सड़क पर मलबा और पत्थर गिरते रहते हैं, जिससे मुख्य मार्ग पर घंटों जाम लग जाता है। लेकिन भूस्खलन जोन पर सड़क मरम्मत के कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि राजमार्ग निर्माण खंड के मुख्य अधीक्षण अभियंता हरिओम शर्मा का कहना हैं कि खरसोन क्यारी, ड़ोयडा खड़ डेंजर जोन के ट्रीटमेंट के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। यात्रा सीजन के बाद इन स्थानों पर कार्य शुरू किया जाएगा।


तब तक यात्रा के दौरान स्थान पर जेसीबी और डोजर उपलब्ध रहेगा। नैनबाग-कैंपटी-मसूरी मोटर मार्ग पर सड़क किनारों से नाली की मिट्टी को साफ कराया जाएगा। विकासनगर-नैनबाग-बड़कोट मार्ग को आल वेदर रोड में शामिल करने के लिए डीपीआर मांगी है। इस वित्तीय वर्ष की वार्षिक योजना में इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed