फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Okhla village has not received water for five days, 150 families are yearning

Tehri News: ओखला गांव में पांच दिनों से नहीं आया पानी, तरस रहे 150 परिवार

Sun, 12 May 2024 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 12 May 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Okhla village has not received water for five days, 150 families are yearning
जल जीवन मिशन के तहत सही तरीके से नहीं बिछाई गई पेयजल लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लंबगांव (टिहरी)। ओखला गांव में पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। ऐसे में 150 परिवारों को स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना कि जल जीवन मिशन योजना के तहत सही तरीके से पेयजल लाइन न बिछाए जाने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने जल संस्थान से शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।

प्रतापनगर ब्लॉक के ओखला ग्राम पंचायत में बीते पांच से अधिकांश घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। गांव के राजीव सेमवान ने कहा कि जल संस्थान की ओर से से हर घर नल हर घर जल योजना के तहत कुछ माह पूर्व गांव के प्रत्येक परिवार के घरों में नल लगाए गए। कहा कि ठेकेदारों ने ओखला कस्बे में एक ही पेयजल लाइन से कनेक्शन दिए हैं जिससे एक छोर की तरफ के घरों में तो पानी आ रहा है लेकिन दूसरे छोर के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। ओखला गांव में लगभग 150 परिवार हैं जो बीते पांच दिनों से स्रोतों से पानी भरकर ला रहे हैं। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता अभिषेक शाह ने बताया कि ओखला गांव से पानी की आपूर्ति न होने की शिकायत मिली है। लाइन को ठीक करने के लिए कर्मियों को गांव में भेजा गया है। जल्द सभी घरों में पानी की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


जल स्रोतों पर भी घट गया पानी
देवप्रयाग। देवप्रयाग के निकट बसे गांवों के जलस्रोतों पर पानी कम होने से क्षेत्र में पेयजल संकट बढ़ रहा है। गांव के लोग प्यास बुझाने के लिए हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं। वहीं तुंणगी, भटकोट, दनसाण व भ्वीट गांव के जलस्रोत सूखने के कगार पर पहुंचे गए हैं। स्थानीय निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि आज भी गांव में कई परिवार खाना बनाने और पीने के लिए जलस्रोत का पानी प्रयोग करते है। केशर सिंह, मस्तान सिंह, मुनि देवी का कहना है कि गांव में नल लगे हैं जिन पर एक समय ही पानी आ रहा है और उसमें बदबू आ रही है। इसीलिए खाना बनाने और पीने के लिए जलस्रोतों से ही पानी लाते हैं। मगर अब इन जलस्रोतों का पानी सूखने लगा है। इसका मुख्य कारण क्षेत्र में कम बारिश होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed