फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Office will not shift without government decision: Subodh

सरकार के निर्णय के बिना शिफ्ट नहीं होंगे कार्यालय : सुबोध

Sat, 15 Feb 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Office will not shift without government decision: Subodh
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। हेंवल घाटी, सूरजकुंड पेयजल योजना का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने के निर्देश दिए। लोनिवि के ईई को नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग के अवशेष कार्य मार्च तक हर हाल में पूरा करने को कहा। कहा सरकार के निर्णय के बिना नरेंद्रनगर से कोई भी जिलास्तरीय कार्यालय नई टिहरी शिफ्ट नहीं होगा।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जल संस्थान, जल निगम, लोनिवि, ऊर्जा निगम, कृषि, उद्यान और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कृषि विभाग को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और किसान सम्मान योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। कहा वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन समय पर जरूरतमंद लोगों को मिलनी चहिए। पेंशन के पात्र व्यक्तियों का बैंक खाता और आधार नंबर जल्द ऑन लाइन किया जाए। जल संस्थान के अधिकारियों को प्रदेश सरकार की घर-घर जल योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों को देने को कहा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने नरेंद्रनगर से जिला स्तरीय कार्यालयों को नई टिहरी शिफ्ट करने के डीएम के आदेश पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएम से पूछा बिना उनके संज्ञान में लाए, कार्यालय शिफ्टिंग के आदेश क्यों जारी किए गए। बैठक में डीएम डा. वी षणमुगम, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, डीडीओ आनंद सिंह, सीईओ एसपी सेमवाल, ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed