फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   NSS volunteers took out voter awareness rally

Tehri News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Fri, 16 Feb 2024 04:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers took out voter awareness rally
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वीप के सहयोग से बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए देश के हर नागरिक का मतदान में हिस्सा लेना जरूरी है। कैंपस एंबेसडर दीक्षा पंवार और ऋषभदेव ने भी आम लोगों से मतदान करने के लिए आगे आने की अपील की। रैली पोस्ट ऑफिस से प्रेस क्लब होते हुए हनुमान चौक पहुंची। महाविद्यालय परिसर में रैली का समापन किया गया। रैली में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वीपी सेमवाल, डाॅ. सुशील कुमार कगड़ियाल, डाॅ. डीपीएस भंडारी, डाॅ. अरविंद मोहन पैन्यूली, डाॅ. डीएस तोपवाल, डॉ. सतेंद्र ढौंडियाल, डाॅ. नवीन रावत, डाॅ. वीएस नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed