फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Now you will get the report of meter testing

अब हाथों हाथ मिलेगी मीटर टेस्टिंग की रिपोर्ट

Thu, 05 Mar 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Now you will get the report of meter testing
ऊर्जा निगम ने जिले के बिजली उपभोक्ताओं के मीटरों के चेकिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स टेस्ट मशीन लगा दी है। जर्मनी से एक करोड़ की लागत से खरीदी गई मशीन से एक साथ छह मीटरों की टेस्टिंग होगी, जिसका परिणाम में भी उपभोक्ता को तत्काल दिया जाएगा। अभी तक विभाग मीटरों की शिकायत मिलने पर चेकिंग के लिए देहरादून, हरिद्वार और रुड़की भेजता था, जिसकी रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते थे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के मीटर रीडिंग डिविजन ने अपने उपभोक्ताओं के मीटर रि-चेकिंग करवाने की सुविधा जिले में ही दे दी है। उपभोक्ताओं की ऊर्जा निगम से शिकायत रहती थी कि मीटर खराबी के कारण बिल ज्यादा आ रहे हैं। कई बिल बिना मीटर रीडिंग के भेजे जा रहे हैं। विभाग समस्याओं के निराकरण को उपभोक्ताओं के मीटरों को चेकिंग के लिए हरिद्वार, रुड़की, देहरादून भेजता था। चूंकि जिले में मीटर टेस्टिंग लैब नहीं थी, लेकिन अब विभाग ने एक करोड़ की लागत से जर्मनी से इलेक्ट्रॉनिक्स टेस्ट मशीन खरीदी है। साथ ही इसके लिए 50 लाख की लागत से प्रयोगशाला से लेकर अन्य सुविधाएं जुटाई है। नवदुर्गा मंदिर के निकट बनी लैब में मीटरों की चेकिंग का कार्य शुरू हो गया है, जिसमें घरेलू, व्यवसायिक, सौर ऊर्जा, पावर हाउस आदि के मीटरों की टेस्टिंग की जा सकेगी। मीटर रीडिंग डिविजन के ईई दीपकपाल आर्य का कहना है कि एक करोड़ की लागत से जर्मनी से टेस्ट मशीन खरीदी गई है। इसके लिए लैब बनाई गई है। अब भी तक करीब दो सौ मीटरों की चेकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed