फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Electricity Tehri News: Relief news for Thatyud now there will be relief from power outage during snowfall

Tehri News: थत्यूड़ के लिए राहतभरी खबर, अब बर्फबारी के दौरान बिजली गुल होने से मिलेगी मुक्ति

Fri, 13 Dec 2024 02:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, थत्यूड़ (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थत्यूड़ (टिहरी) Updated Fri, 13 Dec 2024 02:13 PM IST
सार

बंच केबल बिछाने का काम पूरा होने के बाद बर्फबारी के दौरान बिजली गुल होने से भी मुक्ति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Electricity Tehri News: Relief news for Thatyud now there will be relief from power outage during snowfall
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और विद्युत फाल्ट की समस्या से निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम ने बंच केबल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। बंच केबल से लोगों को बिजली के झूलते तारों और जर्जर खंभों की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र में बंच केबल बिछाने का काम पूरा होने के बाद बर्फबारी के दौरान बिजली गुल होने से भी मुक्ति मिलने की उम्मीद है। ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़, ढाणा बाजार, सुक्टियाणा, शिव कॉलोनी में बाजार की बिजली लाइन काफी पुरानी हो गई थी। कई स्थानों पर बिजली के तार झूल रहे थे। कुछ विद्युत पोल भी जर्जर हो चुके थे, जो हादसे का कारण बने हुए थे।
विज्ञापन


बंच केबल बिछाने का काम शुरू
झूलते तारों और खंभों को बदलने की मांग कई बार बीडीसी की बैठक और तहसील दिवस में उठती रही। अब ऊर्जा निगम ने झूलते तारों को बदलकर बंच केबल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई विजय रतूड़ी ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगभग 30 किमी क्षेत्र में बंच केबल बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Rishikesh: तिलक लगाकर पहुंची छात्रा, शिक्षिका ने किया क्लास से बाहर, हिंदू संगठनों का स्कूल में हंगामा

इससे बिजली के खुले तारों से होने वाली दुर्घटनाओं, बिजली चोरी पर रोक लगाने और लो-वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सर्दियों में बर्फबारी होने से खुले तारों में बर्फ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती थी। अक्सर बर्फ गिरने पर तार टूट जाते थे। इस समस्या से भी उपभोक्ताओं को नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed