फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Now 3125 candidates are in the fray for 1117 seats

Tehri News: 1117 सीटों पर अब 3125 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 12 Jul 2025 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 12 Jul 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Now 3125 candidates are in the fray for 1117 seats
603 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, 443 नामांकन पहले ही हो चुके हैं निरस्त
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी जिले में पंचायत चुनाव को लेकर अब तस्वीर और अधिक साफ हो गई है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिले की कुल 1117 सीटों पर अब 3125 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। विभिन्न पदों पर 603 प्रत्याशियों ने अपने नामांकनपत्र वापस ले लिए हैं जबकि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 443 नामांकनपत्रों को पहले ही निरस्त किया जा चुका है।

चुनाव प्रचार अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। जिले के नौ ब्लॉकों में प्रत्याशियों ने गांव-गांव जनसंपर्क और समर्थन जुटाने के लिए अभियान तेज़ कर दिया गया है। पंचायत चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 24 और 28 जुलाई को निर्धारित है। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 व 11 जुलाई को नामांकनपत्रों की वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान सदस्य ग्राम पंचायत के 38, ग्राम प्रधान के 359, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 177 और जिला पंचायत सदस्य के 29 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए है।
विज्ञापन

नामांकनपत्रों की जांच और नाम वापसी के पश्चात अब चुनावी मुकाबले में सदस्य ग्राम पंचायत के 7467 पदों के सापेक्ष 55 सीटों पर 122 प्रत्याशी, ग्राम प्रधान के 1049 पदों के लिए 700 सीटों पर 1844 प्रत्याशी, सदस्य क्षेत्र पंचायत की 551 सीटों में से 320 सीटों पर 984 प्रत्याशी और जिला पंचायत की 45 सीटों में से 42 सीटों पर 175 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जिले के कई गांवों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त तीन जिला पंचायत वार्डों में भी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed