फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Notice to eight shopkeepers for selling food items without license

बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ बेचने पर आठ दुकानदारों को नोटिस

Sun, 06 Mar 2022 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Notice to eight shopkeepers for selling food items without license
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रविवार को चंबा, खाड़ी, आगखाला और नरेंद्रनगर बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। छह दुकानदारों के पास खाद्य पदार्थ बेचने का लाइसेंस न मिलने पर उन्हें नोटिस थमाया गया। 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। जबकि दो मिठाई की दुकानों में गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि बाहर से जिले में खाद्य पदार्थ लेकर आ रहे वाहनों की चेकिंग के लिए ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर अभियान चलाया गया। बाहरी क्षेत्रों से बेकरी, दुग्ध पदार्थों की सप्लाई करने आने वाले आठ वाहनों की चेकिंग की गई। 35 दुकानों का निरीक्षण कर तेल, दूध और मिठाई के 2-2, मसाला, सूजी, पनीर और चना दाल के एक-एक सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि छह दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं मिले, जबकि दो दुकानों में गंदगी पाई गई। मौके पर ही नोटिस जारी कर सभी को एक सप्ताह में जवाब देने का समय दिया है। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed