फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Not belong to Uttarakhand Harish Rawat: Principal.

हरीश रावत की जागीर नहीं उत्तराखंड : प्रधान

Sun, 27 Nov 2016 10:42 PM IST
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Not belong to Uttarakhand Harish Rawat: Principal.
टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के पंतवाड़ी में रविवार को उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरण करते केंद्रीय मंत्री प्रधान। - फोटो : amar ujala.
केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तराखंड हरीश रावत की जागीर नहीं हैं, उन्हें यह सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है कि केंद्रीय मंत्री यहां क्यों आते हैं। रविवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शनों के वितरण को यहां पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रधान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने केंद्र सरकार बनाने में सहयोग किया है, लिहाजा जनता का यह कर्ज चुकाने के लिए केंद्र सरकार के मंत्री यहां आकर जनता को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार के अधिकारी भी भ्रष्ट हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देवभूमि को कलंकित किया। विधायकों की खरीद फरोख्त करने वालों को भाजपा से सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। देश के सभी विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है, जो 28 नवंबर के बंद में शामिल होंगे, वह काले धन को समर्थन देने वाले लोग होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस में कोई चेहरा घोषित नहीं किया गया है, मुख्यमंत्री खुद ही नेता बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गढ़वाल और कुमाऊं में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि आने विधानसभा चुनाव में भाजपा को कोई रोक नहीं सकता। हरीश रावत सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई है।
विज्ञापन


दोनों नेताओं का पारंपरिक वाद्य यंत्रों से किया स्वागत
जौनपुर। पंतवाड़ी पहुंचने पर केंद्रीय रसायन एवं पेट्रोलियम राज्यमंत्री धमेंद्र प्रधान और भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू का स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। दोनों अतिथियों को उनोटा और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक महावीर रांगड़, धन सिंह रावत, खजान दास, नारायण सिंह राणा, प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, वीरेंद्र राणा, सुभाष रमोला, नारायण सिंह पंवार, राजेश नौटियाल, मीरा सकलानी, नर्मदा नेगी, गीता रावत, रेखा डंगवाल, पुष्पा पडियार, रेशा नौटियाल, जमुना नौटियाल, देवेंद्र पंवार, अभिमन्यु राठौर और अरुण रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed